फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जीआईसी के हर्ष का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन

Fri, 11 Sep 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता धर्म समाज इंटर कॉलेज अलीगढ़ में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 370 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें मैनपुरी के हर्ष बाबू और पल्लवी ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के कक्षा 11 के छात्र हर्ष बाबू ने आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पांच अंक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। हर्ष उत्तर प्रदेश के शीर्ष पांच खिलाड़ियों में शामिल होंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की कक्षा 11 की छात्रा पल्लवी ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने भी पांच में से पांच अंक प्राप्त किए। विद्यालय के शिक्षक उमेश चंद्र यादव ने इन बच्चों का मार्गदर्शन किया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेखा ने विजेताओं तथा उमेश चंद्र यादव को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें