फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। गांव नगला हवेली में शनिवार रात कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हवेली निवासी 30 वर्षीय कन्हई दिल्ली में ऑटो चालक था। वह शनिवार सुबह दिल्ली से गांव आया था। रात करीब 10 बजे वह सोने के लिए गया, तभी कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने की जानकारी पर परिजन कन्हई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही और शव को लेकर गांव लौट गए। रविवार को कन्हई का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन ने बताया कि करीब ढाई साल पहले कन्हई की शादी हुई थी। उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें