बेवर। सोमवार की दोपहर सांड़ की टक्कर से घायल हुए थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैया निवासी युवक की इलाज के दौरान सैफई में मंगलवार की रात को मौत हो गई। रामवीर शाक्य निवासी पुरैया सोमवार को कढ़ाही खरीदने मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में भोगांव मैनपुरी मार्ग पर एनटीपीसी के बिजलीघर के सामने एक सांड़ ने बाइक में टक्कर मारी। उनके साथ ही बाइक सवार अर्जुन भी घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर अवस्था में रामवीर को सैफई रैफर कर दिया गया। मंगलवार की रात रामवीर की मौत हो गई। बुधवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।