बेवर। मंगलवार की रात इटावा रोड तिराहे पर हाईवे अथॉरिटी द्वारा खोदकर अधूरे छोड़े गए नाले को बचाने में एक ट्रैक्टर खंडित चुंगी के पत्थर से टकराया। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर चला गया। वाहन मालिक ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर हटवा दिया।
मंगलवार की रात लगभग आठ बजे एक ट्रैक्टर चालक कुसमरा से बेवर जा रहा था। बेवर इटावा रोड तिराहे पर ग्वालियर बरेली हाईवे की निर्माण एजेंसी द्वारा तिराहे के बीचों-बीच नाले को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। इस अधूरे नाले में न तो कोई सांकेतिक चिन्ह लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं। ट्रैक्टर चालक गड्ढे को बचाने में पत्थर से जा टकराया। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।