करहल। घर लौट रहे युवक को पीटा गया है और उसके घर पर भी हमला बोल दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय भटेला निवासी हरप्यारी देवी ने बताया कि बेटा चंदन शाक्य बुधवार को बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे स्कूटर में टक्कर मारकर गिरा दिया। पुत्र के गिरने के बाद विकास निवासी मानिकपुर, गुलशन निवासी गोपालपुर और उसके एक अन्य साथी ने चंदन को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद पुत्र जब घर आया तो आरोपी 8-10 अन्य युवकों के साथ लेकर आ गए। सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।