फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फर्जी विज्ञापन के जाल में फंसा व्यवसायी

Thu, 12 Nov 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। एक फर्जी विज्ञापन के जाल में फंसकर डेकोरेशन व्यवसायी ठगी का शिकार हो गया। ठग ने डेकोरेशन का सामान भेजने के नाम पर 23 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र में प्रेम नगर निवासी संजू ने बताया कि शादी विवाह आदि में डेकोरेशन करने का काम करते हैं। फेसबुक पर बुधवार दोपहर एक विज्ञापन देखा था। लकी डेकोरेशन के नाम से सामने आए विज्ञापन में डेकोरेशन का सामान बिक रहा था। उन्होंने ऑर्डर के लिए लिंक पर क्लिक कर दिया। कुछ देर बाद ही उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। खरीद संबंधी बातचीत करने के बाद उनके नंबर पर एक क्यूआर कोड भेजा गया। डेकोरेशन के सामान के नाम पर उनसे कुल 23 हजार रुपये खाते में डलवा लिए गए। रुपये भेजने के बाद जब दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। ठगी का पता लगने के बाद थाने में तहरीर दी। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि शिकायत पर साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें