फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 10 Oct 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में मौत हो गई। मृतक के चाचा ओमवीर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम खजुरी निवासी राजबहादुर( 35) ग्राम जगतपुर बहन के घर आए हुए थे। 6 अक्तूबर को सुबह करीब 9 बजे अपने घर लौट रहे थे। एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मेरापुर गुजराती के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल को बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने राजबहादुर को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें