फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत पर बिजली की केबल में आ रहा था करंट, चपेट में आकर तड़पने लगी बकरियां; बचाने में युवक की मौत

Tue, 01 Aug 2023 05:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक खेत पर बिजली की केबल में करंट आ रहा था। चपेट में आकर पास में चर रही बकरियां तड़पने लगी। उन्हें बचाने में युवक की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खेत पर लगी केबल में आ रहे करंट की चपेट में बकरियां आ गईं। उसे बचाने में बकरी मालिक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के कुचलिया मोहल्ले का है। यहां के निवासी अशोक कुमार (45) बकरी पालन कर जीवन यापन कर रहा था। सोमवार को वह जीएसएम डिग्री कॉलेज के पीछे खेत पर बकरियां चरा रहा था। शाम के समय उसकी दो बकरियां खेत में टूटी पड़ी बिजली के केबल की चपेट में आ गईं। 

यह भी पढ़ेंः-  हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन


बकरियों को तड़पता देख अशोक उन्हें बचाने के लिए भागा। बचाते समय वह खुद भी करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर गया। देर शाम बची हुईं बकरियां वापस घर पहुंच गईं। असोक के न पहुंचने पर परिजन को चिंता हुई। उन्होंने अशोक की तलाश करना शुरू कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  Agra News: हेलो! अड्डे पर आ जाओ..इसके बाद घर से निकल गया व्यापारी, फिर कभी नहीं लौटा; अब इस हाल में मिला शव

परिजन ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे तो अशोक का शव पड़ा मिला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुत्र सुनील ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं। मां की करीब पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। हादसे में पशुपालक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें