फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे का तांडव: पहले अपना सिर मुंडवाया, फिर मैनपुरी ससुराल पहुंचा और पत्नी पर चाकू से किया हमला; काट दिए बाल

Thu, 11 May 2023 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी अपनी ससुराल पहुंचे सिरफिरे युवक ने जमकर तांडव किया। उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
थाना बिछवां, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी पर शक के चलते बृहस्पतिवार को हाथरस का रहने वाला युवक अपनी ससुराल आ पहुंचा। पहले तो उसने अपना सिर मुंडवाया। इसके बाद ससुराल पहुंचकर पत्नी पर हमलावर हो गया। चाकू से उसके बाल काट दिए। खुद पर भी चाकू से प्रहार किया। इसके बाद खुद ही थाने जाकर सारी घटना बताई।

विज्ञापन


मामला बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव का है। दरअसल हाथरस के नवीपुर खुर्द मोहल्ला निवासी कैलाश सिंह की पहली शादी फिरोजाबाद निवासी उमा देवी के साथ हुई थी। एक बच्ची को जन्म देने के बाद पत्नी की मौत हो गई। दूसरी शादी देवगंज गांव निवासी नरेश चंद्र की पुत्री दीप्ति के साथ हुई। दोनों के एक बेटी भी है। पति शक मिजाज का होने के चलते कुछ दिनों पहले उसने पत्नी की पिटाई कर दी। 

ससुराल में पत्नी को पीटना शुरू कर दिया

इससे नाराज होकर पत्नी मायके देवगंज चली आई। कई बार बुलाने पर भी दीप्ति ससुराल नहीं गई। बृहस्पतिवार को कैलाश अपनी ससुराल देवगंज आ पहुंचा। उसने ससुराल जाने से पहले अपना सिर मुंडवाया। इसके बाद हाथ में चाकू लेकर अपनी ससुराल आ पहुंचा। आते ही उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। चाकू से उसके बाल काट दिए।

मानसिक रूप से बीमार है आरोपी

इसके बाद कैलाश ने अपने सीने पर भी चाकू से कई वार किए। एकत्र हुए लोगों ने उसे जैसे तैसे रोका तो वह सीधे थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने दीप्ति को थाने बुलाया। पूछताछ करने के बाद कैलाश के विरुद्ध कार्रवाई की। थानाध्यक्ष कपिल कुमार वशिष्ठ ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी है। मानसिक रूप से बीमार है। उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें