फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 09 Nov 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। हरियाणा से बाइक लेकर कन्नौज निवासी युवक घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र में नगला पाठ के पास फ्लाईओवर पर किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद कन्नौज की कोतवाली क्षेत्र के गांव तिखवा मित्रसेनपुर निवासी प्रशांत कुमार और भाई निखिल (25) हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। प्रशांत दिवाली से पहले 29 अक्तूबर को घर लौट आया था लेकिन निखिल कंपनी के कुछ आवश्यक कार्यों के कारण रुक गया था। रविवार को निखिल बाइक से अकेले ही घर के लिए रवाना हुआ था। भोगांव थाना क्षेत्र में गांव नगला पाठ के पास स्थित फ्लाईओवर पर निखिल की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। निखिल की मौत की खबर के बाद घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें