फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत पर जा रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 09 Nov 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव मौजेपुर हविलिया में खेत पर जा रहे युवक को रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव मौजेपुर हविलिया निवासी भानु प्रताप ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे घर से खेत पर जा रहे थे। तभी रास्ते में रामदास के घर के सामने योगेश, रतनेश उर्फ रामू, विकास और शिवम ने रोक लिया। आरोपी उसे गालियां देने लगे, जब विरोध किया तो सभी हमलावर हो गए। उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि घायल का मेडिकल कराने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें