फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पत्नी से बचा लोः कभी दांतों से काटती है तो कभी नाखूनों से नोचती है, हैवान बन चुकी है, हत्या कर देगी

Tue, 07 Mar 2023 07:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक युवक रोते हुए थाना पहुंचा। कहा कि साहब पत्नी से बचा लो। वह मार डालेगी। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि परिजन का जीना मुहाल हो चुका है। कुछ कहने पर सभी को मुकदमा में फंसाने की धमकी देती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
पत्नी से प्रताड़ित पति पहुंचा थाने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय संस्कृति में शादी को दो दिलों का मिलन माना जाता है। पति और पत्नी एक-दूसरे के पूरक मानें जाते हैं और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं। खासतौर पर नारी को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। कहा यह भी जाता है कि एक स्त्री चाहे तो घर बना सकती है और चाहे तो तबाह कर सकती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सामने आया है। 
विज्ञापन


यहां एक युवक पत्नी से इस कदर प्रताड़ित है कि उसे डर सता रहा है कि पत्नी उसकी हत्या कर देगी। उसने बताया कि पत्नी ने परिवार के सभी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग डर-डर कर जी रहे हैं। कलह की वजह से लोगों की नींद हराम हो गई है। पत्नी अक्सर घर के लोगों को अपमानित करती है और मुकदमा में फंसाने की धमकी देती है।   

हमेशा घर के लोगों को अपमानित करती है

मामला करहल थाना क्षेत्र के खुटारा गांव का है। गांव निवासी हम्मीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन, इसके बाद पत्नी ने परेशान करना शुरू कर दिया। वह घर में परिवार के किसी भी सदस्य का सम्मान नहीं करती है। हमेशा अपमानित करती रहती है।


यह भी पढ़ें- प्रेमिका का मैसेजः 'घर आ जाओ, कोई नहीं है' भनक लगने पर आधी रात पहला प्रेमी भी पहुंचा, रंगे हाथ पकड़ा और फिर...
विज्ञापन

 
विज्ञापन

घायल होकर मुझे डॉक्टर के पास जाना पड़ता है

बताया कि छोटी-छोटी बात पर गाली-गलौज करने लगता है। कई बार तो हमलावर हो जाती है। घर को लोगों के साथ-साथ मेरे साथ भी बेहद बुरा बर्ताव करती है। बताया कि वह गुस्से में कभी उसको दांतों से काट लेती है तो कभी उसे नाखूनों से नोचती है। कई बार ऐसा हुआ है कि घायल होकर मुझे डॉक्टर के पास जाना पड़ा है।

परिवार के लोग पत्नी से परेशान

पीड़ित ने आगे बताया कि उसकी पत्नी साफ तौर पर कह चुकी है कि वह उसके साथ नहीं रहेगी। ज्यादा दबाव दोगे तो वह फंदा लगाकर जान दे देगी और सभी को फंसा देगी। कहा कि उसे डर सता रहा है कि पत्नी उसकी हत्या भी कर सकती है। सोने-चांदी के सारे जेवरात मायके में रख आई है। परिवार के सभी लोग पत्नी से बेहद परेशान हैं। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें