फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवती को जान से मारने की धमकी

Mon, 09 Nov 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पर शादी करने का दबाव बनाया गया। युवती ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान अंकित पांडेय उर्फ चंदन से थी। 25 अक्तूबर को अंकित ने उनके मोबाइल पर कॉल कर अभद्रता की और शादी करने का दबाव बनाया। उसने शादी करने से मना कर दिया और युवक को समझाने का प्रयास किया। आरोपी नहीं माना और लगातार दो माह से परेशान कर रहा है। वीडियो कॉल के दौरान उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें