फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच महीने बाद ही उजड़ा सुहाग: कमरे में पंखे से लटकी मिली युवक की लाश, पत्नी गई हुई थी मायके

Sat, 18 Jul 2026 01:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी जिले में शनिवार सुबह एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा में शुक्रवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव चंद्रपुरा निवासी ईश्वर दयाल का पुत्र अंकित हरियाणा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजन के अनुसार अंकित की शादी फरवरी 2026 में फर्रुखाबाद निवासी गौरी के साथ हुई थी। पत्नी मायके गई हुई थी। अंकित कुछ दिनों से गांव में ही रह रहा था।

शुक्रवार रात अंकित मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए अपने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन ने कमरे में जाकर देखा।  अंकित का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें