फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छत से गिरा युवक, गंभीर घायल

Wed, 03 Jun 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के नैगवां खिरिया निवासी युवक छत पर सो रहा था। रात को वह पेशाब करने के लिए उठा तो किसी कारण वह छत से नीचे गिर गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे सैफई ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात नैगवां खिरिया निवासी ब्रजभान पुत्र रामगोपाल सक्सेना खाना खाकर छत पर सो गया। रात करीब 11 बजे वह पेशाब के लिए उठा उसी समय अचानक से छत से आरसीसी सड़क पर गिर गया। गंभीर घायल होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सैफई ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि वह तेज हवा के चलते छत से नीचे गिरा है। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल गंभीर सिंह ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें