फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नहर में नहाने गए दो युवक डूबने लगे, लोगों ने एक को निकाला बाहर; दूसरा लापता

Tue, 30 May 2023 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में नहर में नहाने गए दो युवक डूबने लगे। लोगों ने देखा तो उन्हें बचाने के लिए कूद गए। इस दौरान एक को बचा लिया गया। जबकि, दूसरे का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Mainpuri News: नहर में नहाने गया युवक डूब गया, गोताखोर तलाश में जुटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नहर में नहाने गए दो युवक डूबने लगे। मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने एक युवक को बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरे का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंचे गोताखोर दूसरे युवक की तलाश कर रहे हैं। खबर मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मची है।

मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया

घटना औंछा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के पास की है। यहां औंछा कस्बा निवासी अंकुश कुमार (18) मंगलवार की दोपहर दोस्त नितिन के साथ विक्रमपुर के पास कानपुर ब्रांच नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान नहर के तेज बहाव में दोनों डूबने लगे। उन्हें डूबता हुआ देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नहर में छलांग लगा दी। नितिन को ग्रामीणों ने सही सलामत बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

गोताखोर दूसरे युवक को ढूंढने में जुटे 

वहीं अंकुश काफी तलाश के बाद भी नहीं मिल सका। जानकारी होने के बाद युवक के परिजन भी आ गए। उधर सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश के लिए लगाए गए। हादसे के बाद नहर के आसपास लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक डूबे हुए युवक का पता नहीं लग सका था। अनहोनी की आशंका के चलते नहर में डूबे अंकुश के परिजन बेहद सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें