फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पत्नी से मंगवाता है भीख... करवाता मजदूरी, पैसे छीनकर पी जाता शराब, पीड़िता की बात सुन पुलिस भी हैरान

Sat, 03 Aug 2024 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में युवक पत्नी से भीख मंगवाता है। मजदूरी करवाता है। इससे मिले पैसों को छीनकर शराब पी जाता है। जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
women demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपी पत्नी से भीख मंगवाता है। भीख के रुपये छीन कर शराब पी लेता है। विरोध करने पर पत्नी को पीटता है। नशे के आदी पति की प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार को घिरोर क्षेत्र की पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है।

विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गुलाबपुर गांव की है। गांव निवासी देवकी ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। कोई काम भी नहीं करता। अपनी नशे की लत को पूरा करने के बाद वह उससे भीख मंगवाता है। लोगों के घरों में मजदूरी करवाता है। इससे जो रुपये मिलते हैं, उसे छीनकर शराब पी लेता है। 

पत्नी रुपये देने से मना करती है तो उसे पशुओं की तरह पीटता है। कई बार जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है। कहता है कि वह जिस व्यक्ति पर कहे, उस पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराओ। वह किसी तरह से मेहनत मजदूरी करके चार बच्चों का भरण पोषण कर पा रही है। नशे का आदी पति कभी भी उनकी और बच्चों की हत्या भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें