फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बाइक और स्कूटी में सीधी भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, ससुराल से लौट रहा था

Sun, 12 Mar 2023 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि मासूम बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। मृतक अपनी ससुराल से गांव लौट रहा था।  

 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम बाइक और स्कूटी में सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हादसा कुरावली थाना क्षेत्र के घिरोर मार्ग पर हुआ। यहां खिचोली के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार मोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अरुण कुमार, अंशुल और एक छोटी बच्ची घायल हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे।

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया

मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। इसके अलावा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया गया कि मोहर सिंह, एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के अगोनापुर गांव का रहने वाला है। 

ससुराल से घर लौट रहा था

मैनपुरी में औंछा थाना क्षेत्र के नगला धर्मपाल गांव में उसकी ससुराल है। रविवार को उसके चचेरे साले अमित के पुत्र का नामकरण संस्कार था। वह इसी में शामिल होने आया था। रविवार देर शाम स्कूटी से वापस गांव लौट रहा था। साथ ही घायल तीनों लोग घिरोर थाना क्षेत्र के अलालपुर गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें