फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, घर में मची चीख पुकार; आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सड़क हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आठ सितंबर को आईटीआई के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव मझपुरा का है। गांव निवासी मोनू कुमार (21) नवीन मंडी में आढ़त किए हुए था। आठ सितंबर को वह बाइक से मंडी जा रहा था। तभी मैनपुरी करहल मार्ग पर आईटीआई के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोनू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद थाना सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई संजीव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें