फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: टिनशेड पर उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने आई मां भी झुलसी; हालत नाजुक

Tue, 18 Jul 2023 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Mainpuri News: टिनशेड पर उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि, बचाने आई मां बुरी तरह झुलस गई। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
Mainpuri News: प्रवेश की फाइल फोटो, और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह नहाने के बाद टिनशेड पर कपड़े डालते समय युवक को करंट लग गया। बचाने आई मां भी झुलस गई। युवक की मौत हो गई जबकि मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से घर में चीख-पुकार मची है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला छेड़ी गांव की है। गांव निवासी प्रवेश यादव (28) मंगलवार की सुबह नहाने के बाद घर में डाले गए टिनशेड पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहा था। टिनशेड के ऊपर से गुजर रही बिजली केबल का एक तार टिनशेड में छू रहा था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे टिनशेड पर भी करंट आ गया। प्रवेश ने जैसे ही कपड़े फैलाए उसे करंट लग गया। वह वहीं झटके खाने लगा। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मां रामलडै़ती ने देखा तो बचाने के लिए भागी। वह भी करंट लगने से झुलस गई। गांव के लोग भी जमा हो गए। मां-बेटे को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें