फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का प्यार और मौत: पत्नी के मरने का सदमा न कर सका बर्दाश्त, उठाया ऐसा कदम; जिंदगीभर का दिया दर्द

Sat, 29 Jul 2023 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बिछवां गांव मरहरी निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद वह अधिक शराब पीने लगा था। 
विज्ञापन
love demo, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की मौत के बाद पति इस कदर सदमे में आ गया कि वो उदास रहने लगा। घर आना-जाना भी कम कर दिया। इतना ही नहीं वो शराब पीने लगा और फिर उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इतना भी नहीं सोचा कि मौत के बाद उसके दोनों बच्चों का क्या होगा।
विज्ञापन


मैनपुरी के बिछवां गांव मरहरी निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद वह अधिक शराब पीने लगा था। 

युवक की मौत के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव मरहरी निवासी सुरेंद्र यादव (45) शराब पीने का आदी थी। उसकी इस आदत से परिवार के लोग परेशान रहते थे। वह पत्नी और बच्चों के साथ घरवालों से अलग रह रहा था। 
विज्ञापन


करीब एक माह पहले पत्नी माधुरी की बीमारी के चलते मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद सुरेंद्र और ज्यादा शराब पीने लगा था। परिजन ने बताया कि जीवन साथी का साथ छूटने के बाद वह परेशान रहने लगा था। दिन और रात शराब पीने में ही बीतता था। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। सुरेंद्र के जहर खाने की जानकारी जब परिजन को हुई तो घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें