फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एसआईआर का खुद कर सकते हैं मिलान

Wed, 03 Dec 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में 14 लाख से ज्यादा मतदाताओं के एसआईआर फार्म जमा करने का कार्य 72 फीसदी से ज्यादा कर लिया गया है। 11 दिसंबर तक का समय मिलने के बाद काम और तेजी से किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची 2003 का 2025 की सूची से मिलान करने में मतदाता और बीएलओ पिछड़ रहे हैं। 11 दिसंबर के बाद उन लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे जिनका मिलान दोनों मतदाता सूची से नहीं हो पाया है। बीएलओ के द्वारा मिलान करने के साथ लोग भी स्वयं यह काम ऑनलाइन कर सकते हैं। जनपद में 1403413 कुल मतदाता है, जिसमें से मंगलवार दोपहर दो बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 1022408 फार्म का डिजिटलाइजेशन हो चुका है। इसमें 1021981 फॉर्म को बीएलओ की ओर से वेरिफाई कर दिया गया है। फार्म का डिजिटलाइजेशन होने के बाद 2025 के मतदाताओं का मिलान 2003 की मतदाता सूची से किया जाता है। इस काम को बीएलओ करते हैं या फिर लोग भी स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार जमा किए गए 1022408 फॉर्म में से 347966 फार्म का मिलान नहीं हुआ है। बीएलओ के अलावा अगर आप स्वयं मतदाता सूची का मिलान करना चाहते हैं तो आप नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर स्वयं 2003 और 2025 की मतदाता सूची का मिलान कर सकते हैं। इसके लिए आपके मतदाता पहचान पत्र पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी आएगा और उसके बाद आप इसमें मिलान की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 11 दिसंबर के बाद जिन मतदाताओं की मतदाता सूची का मिलान पूरा नहीं हो सका है, उनको नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस के बाद मतदाता चुनाव आयोग की ओर से जारी 13 दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज जमा कर अपना फार्म पूरा कर सकते हैं। अगर कोई मतदाता ऐसा नहीं करता है तो उसका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें