फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य बने डॉ.रामबदन पांडेय

Wed, 03 Dec 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 19 प्राचार्य पद की जिम्मेदारी मिलने क बाद डॉ. रामबदन पांडेय का स्वागत करते साथी शिक्षक- शि
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ.रामबदन पांडेय को श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय का स्थायी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे अगस्त 2011 से अस्थाई प्राचार्य के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। मंगलवार को उनका स्वागत किया गया। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में वर्ष 2001 से कोई स्थाई प्राचार्य नहीं था। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने डॉ. रामबदन पांडेय को श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के स्थाई प्राचार्य के रूप में जिम्मेदारी दी। मंगलवार को डॉ. रामबदन पांडेय को ऑनलाइन ज्वाइनिंग प्रक्रिया से महाविद्यालय के मातृसंस्था अध्यक्ष एवं संरक्षक महामंलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज और श्री महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति एवं महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. शिवशंकर मिश्र ने स्थायी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी। डॉ. रामबदन पांडेय के स्थाई प्राचार्य बनने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन वर्ग के प्रांत संयोजक अंबिका प्रसाद, विभाग संयोजक सुभाष मिश्रा, विभाग सह संयोजक रुप किशोर, जिला सह संयोजक अतुल कुमार पांडेय, प्रमोद दुबे बाबा ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ. कल्पना, डॉ. महेश कुमार द्विवेदी, डॉ. विवेक कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें