फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने सीएमओ कार्यालय का किया घेराव

Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
घेराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में नौ सूत्रीय मांगों को लेकर दो सितंबर से कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में आशा वर्कर का धरना चल रहा है। बुधवार को आशाओं ने रैली निकालकर सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। मौके पर पहुंचे विधायक और सीएमओ ने जिला स्तरीय मांगों को मानने का आश्वासन दिया। उसके बाद आशाओं ने विधायक और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


यूनियन की अध्यक्ष राजेश कुमारी के नेतृत्व में रैली निकालकर सीएमओ कार्यालय पहुंची। यहां सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। मौके पर सदर विधायक राजकुमार और सीएमओ केके शर्मा ने जिला स्तरीय मांगों को मानने के लिए कहा। साथ ही आश्वासन दिलाया शासन स्तर की मांगों के संबंध में उच्चाधिकारियों की वार्ता की जाएगी। तब कहीं जाकर वह मानी और दोनों को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक वह धरना जारी रखेगी। इस मौके पर सर्वेश कुमारी, मालती देवी, शिवकांती, मिथिलेश, रतनेश, निर्मला, विमला, आराधना, नीलम, संध्या, सुषमा, कुसुम, सरिता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें