फोटो 1 मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का कार्य करते कारीगर। संवाद
मैनपुरी। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। लिफ्ट शुरू होने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम चल रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओवरब्रिज के पास लिफ्ट लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। संवाद