फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री से शिकायत करने आई महिला ने की खुद पर डीजल उड़ेलने की कोशिश, मच गई अफरातफरी; पुलिसकर्मियों ने बचाया

Sun, 24 May 2026 10:46 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मंत्री से मिलने से पहले ही महिला ने परिसर में खुद पर साथ लाया डीजल उड़ेल लिया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को महिला के इरादे समझते देर नहीं लगी। महिला से डीजल की कैन छीन ली।
विज्ञापन
महिला ने खुद पर डाला डीजल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के सर्किट हाउस में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने खुद पर डीजल उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते स्थिति पर काबू किया, महिला ने बताया कि जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर मंत्री से मिलने आई थी। वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी हैं, जिसके बाद महिला को मंत्री से मिलाया गया, कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद महिला परिजन के साथ घर चली गई।
विज्ञापन


कनौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में रह रहीं विमलेश देवी मूल रूप से थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मंछना की रहने वाली हैं। उन्होंने मंछना में वर्ष 1999 में एक जमीन खरीदी थी। जिस पर उनका कब्जा चला आ रहा था। जमीन पर विपक्षी से दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। आरोप है कि मामला न्यायालय में होने के बाद भी विपक्षी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराने की कोशिश कर रहे हैं। जब काम रोकने के लिए कहा तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता शिकायत लेकर अधिकारियों से भी मिल चुकी है, मगर वहां से कोई राहत नहीं मिली।

शनिवार को विमलेश सर्किट हाउस में शिकायतें सुन रहे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत करने पहुंची, मगर मंत्री से मिलने से पहले ही परिसर में खुद पर साथ लाया डीजल उड़ेल लिया, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को महिला के इरादे समझते देर नहीं लगी। महिला से डीजल की कैन छीन ली। पूछने पर महिला ने बताया कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी है, अधिकारियों के चक्कर लगाए। मगर कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर आत्मदाह का फैसला लिया। महिला को समझा बुझाकर शांत कराया गया। विमलेश ने बताया कि उन्हें मंत्री से भी मिलाया गया, वहां से उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन


एक महिला अपनी जमीन संबंधी शिकायत लेकर आई थी, वह साथ में कोई ज्वलनशील पदार्थ भी लाई थी। मगर, किसी अप्रिय घटना से पूर्व ही रोक लिया गया। एसडीएम भोगांव ने मौके पर जाकर शिकायत की जांच की है। महिला को सही कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें