फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गर्म पानी गिरने से महिला झुलसी, पीजीआई रेफर

Sat, 29 Aug 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला गोपाल नगर में शनिवार दोपहर गर्म पानी गिरने से एक महिला झुलस गई। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपाल नगर के रहने वाले शिवम मिश्रा की पत्नी स्वेच्छा शनिवार दोपहर को छह माह के पुत्र को नहलाने के लिए पानी गर्म कर रही थीं। खौलते पानी का भगोना बाथरूम में ले जा रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया। खौलता पानी गिरते ही स्वेच्छा की चीख सुनकर परिजन आ गए। ईएमओ डॉ. विकास यादव ने बताया कि महिला करीब 70 प्रतिशत तक झुलसी हैं। उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें