फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रेमी संग रह रही महिला कुसमरा में मिली

Thu, 16 Apr 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। हरियाणा के पलवल के थाना कैंप पुलिस ने दो साल से लापता विवाहिता को बुधवार सुबह कुसमरा में खोज लिया। महिला यहां अपने प्रेमी के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। उसके पास 10 दिन की नवजात पुत्री भी मिली है। पुलिस विवाहिता और युवक को अपने साथ ले गई है। मूलरूप से जिला कासगंज के थाना पटियाली निवासी नीतू अपने पति के साथ हरियाणा के पलवल में रहकर एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसी कंपनी में थाना किशनी के कुसमरा का रहने वाला सनी भी नौकरी करता था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए। दो फरवरी 2024 को नीतू अपने पति अवधेश को छोड़कर प्रेमी सनी के साथ चली गई। महिला के पति अवधेश ने पलवल के थाना कैंप में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि नीतू कुसमरा में सनी के घर पर रह रही है। सटीक लोकेशन मिलने पर थाना कैंप पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुसमरा में दबिश देकर दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इस दौरान नीतू के पास एक 10 दिन की पुत्री भी थी। थाना प्रभारी कैंप रंजीत सिंह ने बताया कि विवाहिता और युवक को लिखा-पढ़ी कर पुलिस साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें