फोटो 28 देवामई में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करते डीएम। स्त्रोत प्रशासन
मैनपुरी। फसल की पैदावार का आंकलन करने के लिए रैंडम तौर पर जिलाधिकारी बुधवार को तहसील सदर के ग्राम देवामई में पहुंचे। उन्होेंने किसान रघुवीर सिंह के पांच बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग अपनी देखरेख में कराई। उन्होंने खेत में जाकर सीसीई एग्री ऐप का उपयोग कर निर्धारित क्षेत्रफल में अपने सामने गेहूं की कटाई कराकर वास्तविक उत्पादन परखा। बताया कि क्रॉप कटिंग निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य फसलों की वास्तविक उपज दर का सही आंकलन करना है ताकि उत्पादन की सही जानकारी मिल सके। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो से कहा कि सभी क्रॉप कटिंग, प्रयोग समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं। ताकि फसलों की सही उत्पादकता की जानकारी हो सके। उन्होंने ग्राम के अन्य खेतों का भी जायजा लिया। ग्रामीणों से संवाद कर गेहूं उत्पादन की जानकारी ली। तहसीलदार सदर हेरेंश कर्दम, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजस्व निरीक्षक बृजेश राठौर, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज गुप्ता, अनिल सक्सेना, ग्राम प्रधान विपिनेंद्र सिंह चौहान, समोद कुमार, रामशंकर मौजूद रहे।