फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शोहदे से परेशान महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी, घर में घुसकर करता है परेशान

Mon, 30 Sep 2024 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शोहदे से परेशान महिला ने परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी। बोली आरोपी घर में घुसकर परेशान करता है। 
विज्ञापन
woman crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक गांव निवासी एक महिला शोहदे की हरकतों से इस कदर खौफजदा है कि न्याय न मिलने पर परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़िता का कहना है आरोपी आए दिन घर में घुस आता है और जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। अलग-अलग नंबरों से फोन कर उन्हें परेशान करता आ रहा है। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला गांव के ही रहने वाले एक शोहदे की हरकतों से तंग आ चुकी है। थाने में शिकायत देकर बताया कि पति बाहर रह कर नौकरी करते हैं। वह बच्चों व वृद्ध सास ससुर के साथ घर में रह रहीं हैं। गांव का रहने वाला आरोपी उन पर गलत नजर रखता है। आए दिन नंबर बदल-बदल कर फोन करता रहता है। जब नंबर को ब्लॉक कर देती हैं तो वह दूसरा नंबर इस्तेमाल करता है। 

उनके मकान का पिछला हिस्सा गिर चुका है। इसी रास्ते से आरोपी घर में कूद कर आता है और जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। कहता है कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार दूंगा। शोहदे की हरकतों से वह अब तंग आ चुकी है। महिला का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ आत्मदाह करने पर मजबूर होंगी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें