फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: झटके आने पर महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे घरवाले, हो गई मौत; इलाज में देरी का आरोप

Wed, 26 Jun 2024 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

झटके आने पर घरवाले महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन ने इलाज में देरी का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंची महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा काटा। डॉक्टरों के समझाने के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए। हालांकि परिजन ने कोई शिकायत भी नहीं की है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अमित कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता को बुधवार की सुबह 7:30 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे झटके आ रहे थे। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ ने महिला को तुरंत सैफई ले जाने की सलाह दी। परिजन ने रेफर स्लिप ले ली। लेकिन, वे महिला को सैफई नहीं लग गए। 

करीब 8:20 बजे महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का आरोप था कि महिला को सही से उपचार नहीं दिया गया। हालांकि महिला को पहले ही रेफर किया जा चुका था। जब यहां मौजूद होमगार्ड और डॉक्टरों ने समझाया तो परिजन बिना किसी शिकायत के ही महिला का शव लेकर गांव चले गए। 
विज्ञापन


परिजन ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि महिला को गंभीर हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के साथ ही महिला को रेफर भी कर दिया गया था। परिजन ने रेफर स्लिप भी ले ली। एंबुलेंस भी आ गई थी, लेकिन इसके बाद भी परिजन देरी करते रहे। इससे उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में जितना उपचार संभव था, दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें