फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किचन से टिफन लेकर भागा बंदर, पीछे दौड़ी महिला... आगे मौत कर रही थी इंतजार; लाश देख चीख उठे घरवाले

Tue, 13 Aug 2024 11:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आगरा में एक बंदर किचन से टिफन लेकर भागा। छुड़ाने के लिए महिला पीछे दौड़ी। छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लाश देखकर घरवाले चीख पड़े। 
विज्ञापन
नेहा का फाइल फोटो, जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह एक घर से बंदर खाने का टिफिन उठा कर भाग गया। महिला ने बंदर का पीछा किया तो वह पड़ोसी की छत पर टिफिन छोड़ कर भाग गया। टिफिन में रुपये रखे हुए थे, महिला जैसे ही टिफिन लेकर उठी तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी की है। गांव निवासी नेहा यादव (30) मंगलवार की सुबह रसोई में थीं। तभी बंदर आया और खाने वाला टिफिन उठा कर छत पर भाग गया। टिफिन में पांच हजार रुपये रखे थे। नेहा टिफिन छुड़ाने के लिए बंदर के पीछे दौड़ी। बंदर को रोटी का लालच दिया तो वह टिफिन को पड़ोसी बलवीर सिंह की छत पर डाल कर चला गया। 

नेहा ने छत पर जाकर टिफिन को उठाया और खड़ी हुईं। तभी उनका हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन छू गया। हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर नेहा अचेत होकर गिर गईं। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में महिला की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि नेहा के दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
 

हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग

जिला अस्पताल में नेहा को मृत घोषित करने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। वहीं ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। हाईटेंशन लाइन से हुए हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। 
विज्ञापन

कहा कि जब तक गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन नहीं हटेगी वह लोग शव नहीं उठने देंगे। एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर मृतका के परिजन व ग्रामीणों को हाईटेंशन लाइन हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें