फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भरभराकर गिरी पीएम आवास योजना से बने घर की दीवार, ईंटों में दबकर महिला की मौत; मची चीख-पुकार

Thu, 24 Aug 2023 12:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पीएम आवास योजना से बने घर की दीवार भरभराकर गिर गई। ईंटों में दबकर महिला की मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Mainpuri News: भरभराकर गिरी पीएम आवास योजना से बने घर की दीवार, ईंटों में दबकर महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के बीच एक प्रधानमंत्री आवास की दीवार एक वृद्धा पर ढह गई। लोगों ने मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला। जिला अस्पताल ले गए। वहां कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम ही शव गांव लेकर चले गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

 

यहां की है घटना 

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी बृजरानी देवी (70) वर्षों से कच्चे मकान में निवास कर रही थीं। कुछ समय पहले उनके पुत्र की मौत हो गई इसके बाद बहू विमला देवी और नातियों के साथ जीवन यापन कर रहीं थीं। हाल ही में बहू विमला को प्रधानमंत्री आवास मिला था। इसके बाद एक पक्का कमरा बनवा लिया था। जिसमें परिवार के सभी लोग गुजर बसर कर रहे थे।

ये भी पढ़ें -   शर्मनाक: युवती को बदनाम करने के लिए गंदी करतूत, शादी से पहले वायरल कर दिए ऐसे फोटो; हुई शर्म से पानी-पानी

 

सुबह हुआ हादसा 

बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे बहू व नाती कमरे के बाहर थे। तभी अचानक आवास की एक दीवार वृद्धा के ऊपर भर भराकर गिर गई। वृद्धा की चीख और दीवार गिरने से हुई आवाज सुनकर बहू व आसपास के लोग आ गए। दीवार का मलबा हटाने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से बृजरानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद वृद्धा ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें -  ससुराल नहीं यातना गृह: दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूदी महिला, मायकेवालों ने बताई उत्पीड़न की दर्दनाक कहानी
 
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहते हुए परिजन शव को लेकर गांव चले गए।

ये भी पढ़ें -  सातवीं की छात्रा को बेहोश कर उठा ले गया जावेद: छह दिन तक यातनाएं देकर नोचता रहा शरीर; आपबीती सुन कांप गए परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें