फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कब्जे की शिकायत करने पर महिला को पीटा

Tue, 16 Dec 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। देवस्थान की जगह पर कब्जे की शिकायत करने पर महिला को घर में घुस कर पीटा गया। परिजन की भी पिटाई की गई। नगला गुलाल निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि गांव के विपिन, विनीत, धीरज, रवि, आकाश और अरविंद ने देवस्थान की जगह पर कब्जा कर दीवार बना ली है। इसकी शिकायत उन्होंने तहसील में की थी। इसी से नाराज आरोपियों ने 11 दिसंबर की रात दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की। हाथापाई करने लगे, बचाव में आए पुत्र धर्मेंद्र, सचिन, सुंदरम और नाती सुमित की भी लाठी डंडा से पिटाई की। कुल्हाड़ी से भी वार किए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



ईंट भट्टा संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
करहलl गांव कंझरा के रहने वाले एक ईंट भट्ठा संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। संचालक 40 वर्षीय बंटी यादव रविवार रात को गढ़िया रोड स्थित किराये पर लिए गये भट्ठे पर गए थे। वहां अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव आने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें