फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान के संग आई बारिश

Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
टूटा पेड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार दोपहर आए चक्रवाती तूफान और बारिश ने जहां एक ओर लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, वहीं पेड़ गिरने और बिजली के खंभे उखड़ने से जिलेभर की बत्ती गुल हो गई। दो घंटे तक चली झमाझम बारिश से शहर और देहात के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी तक घुस गया। देर रात तक लोग बिजली को तरसते रहे। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश किसानों की सूख रही फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। वहीं खरीफ की फसलों की बुवाई का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बीच आसमान पर बादल तो उमड़-घुमड़ रहे थे कभी रिमझिम बरस भी रहे थे पर तेज नहीं। बुधवार दोपहर 1:30 बजे अचानक चक्रवाती तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही शहर से लेकर देहात तक की बत्ती गुल हो गई। चक्रवाती हवाओं ने सैकड़ों पेड़ों के साथ ही दर्जनों बिजली के खंभों तक को गिरा दिया। शहर के अवध नगर में ही चक्रवाती हवाओं से पांच पोल और कई पेड़ गिर गए। दोपहर में तीन बजे बारिश रुकने के बाद जब बिजली नहीं आई तो पेट्रोलिंग टीमें निकली तब पता चला कि शहर से लेकर देहात तक दर्जनों बिजली के खंभे टूट चुके हैं। इससे सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली विभाग की टीमें टूटे हुए खंभों और फाल्ट को तलाशने के लिए क्षेत्र में निकली हुई थीं।

वहीं पहली तेज बारिश ने पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में तो घरों में पानी घुस गया। कलक्ट्रेट के पीछे स्थित सरकारी कर्मचारियों के घरों में पानी घुस गया वहीं पुरानी मैनपुरी के मोहल्ला मिश्राना, पुरोहिताना, राजा का बाग आदि मोहल्लों में लोग घरों में कैद होकर रह गए। शहर के स्टेशन रोड, पंजाबी कालोनी, आश्रम रोड, खरगजीत नगर, मोहल्ला छपट्टी, देवी रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। उधर, भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश से मौसम सुहाना होने पर चैन की सांस ली है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग को लाखों का नुकसान
मैनपुरी। जिले में आए चक्रवाती तूफान से बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। शहर में ही अकेले एक दर्जन खंभे टूट गए। कई किलोमीटर का तार भी टूटे हैं। एक खंभे को तार सहित सही करने पर 20 हजार का खर्चा आएगा। पावर हाउस में दो डबल पोल, अवधनगर में पांच, सिविल लाइन क्षेत्र में दो खंभे टूटे हैं। देहात क्षेत्र में सिमरऊ में पांच खंभे और तार टूट गए हैं। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि रात तक आपूर्ति चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। देहात के कई हिस्सों में रात को आपूर्ति चालू होने की संभावना नहीं है। 

धान की नर्सरी को मिला जीवनदान
खेतों में पककर तैयार उर्द और मूंगफली की फसल को बारिश से नुकसान भी पहुंचा है, लेकिन नुकसान से कहीं अधिक फायदा भी है। किसानों की सूख रही अगैती मक्का, पशुओं का चारा और सब्जियों की फसलें एक बार फिर लहलहाने लगेंगी। धान की नर्सरी को भी नया जीवनदान मिल गया है। किसानों के मुताबिक बारिश से खरीफ की बुवाई का भी रास्ता साफ हो गया है। किसानों के अनुसार अब खेतों में जल्द ही हल चल सकेंगे। 

बारिश में गिरा पुराना गेट, हादसा टला
श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज के सामने सालों पुराना बना सराय के गेट का पटान बुधवार को बारिश में ढह गया। इससे आवागमन बाधित रहा। वहीं हादसा होते-होते टल गया। इससे पूर्व स्थानीय लोग कई बार नगरपालिका से इस गेट को गिरवाने की मांग कर चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें