उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पहले अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मायके छोड़ गए। मायके में विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालीजन बच्ची को देखने तक नहीं आए। ससुरालीजन की प्रताड़ना से परेशान पीड़िता की ओर से घिरोर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गुढी निवासी चंद्रभान ने अपनी पुत्री विनीता की शादी विनय पाल सिंह निवासी मयूर नगर थाना थाटीपुर मुरार गिर्द ग्वालियर मध्य प्रदेश के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मई 2013 में उसे मायके छोड़ गए। वहां अगस्त माह में उसने एक पुत्री को जन्म दिया।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी
पुत्री के जन्म की खबर ससुरालीजन तक पहुंची, बेटी को जन्म देने पर वह लोग और नाराज हो गए। कोई भी उसे व बच्ची को देखने तक नहीं आया। एक वर्ष बाद परिजन उसे ससुराल छोड़ आए। कुछ समय बाद ससुरालीजन ने फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 22 फरवरी 2021 को उसे पुत्री के साथ ट्रेन में बैठा दिया और कहा कि मायके जाओ।
यह भी पढ़ेंः- प्रेम करने पर दर्दनाक मौत: पुलिस वाले भाइयों का बहन पर ऐसा जुल्म, सुनकर सिहर गए लोग; प्रेमी ने किए कई खुलासे
कहा कि बेटे की दूसरी शादी करेंगे। वह मायके आ गई। कई बार ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति विनय पाल, सास रामदुलारी, जेठ अनिल कांत, जेठ भानुप्रताप और ननद अलका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।