फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात की एक झलक पाने को आतुर दिखे भक्त

Thu, 06 Oct 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बरात की एक झलक पाने को आतुर दिखे भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलीला कमेटी की ओर से कस्बा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। रामबरात में चार दर्जन से अधिक झांकियों की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित रहे। बारात में आधा दर्जन बैंड, काली मंडल सहित लिल्ली घोड़ी के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

रामबरात का शुभारंभ थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र ने भगवान राम लक्ष्मण व गुरु विश्वामित्र की झांकी का फीता काट कर किया। राम बारात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी, इसके आगे काली मंडल एटा के कलाकारों ने करतब दिखाए। उसके पीछे पंजाबी भांगड़ा बैंड,  मां शेरावाली, राधा-कृष्ण, कृष्ण-गोपी डांस, माता दरबार, राम को बेर खिलाती शबरी, शंकर डांस, संजीवनी लेने जाते हनुमान, कन्हैया, राम-रावण युद्ध की झांकी, शंकर जी, पर्वत ले जाते हनुमान, काली देवी, सुदामा, सहित लगभग चार दर्जन से अधिक झांकियां चल रहीं थीं।
राम बरात सुजरई रियासत से प्रारंभ होकर महाराजी बाबा मंदिर, जीटीरोड, घिरोर तिराहा, सदर बाजार होती हुई गल्ला मंडी स्थित जनकपुरी पहुंची। जहां पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा धम्मा, मनोज गुप्ता ने स्वरूपों को उतारकर जनकपुरी स्थित आसनों पर विराजमान कराया। जनकपुरी में भगवान राम का सीता के साथ, लक्ष्मण का उर्मिला के साथ, भरत का मांडवी के साथ, शत्रुघ्न का श्रुति कीर्ति के साथ विवाह हुआ। विजय वर्मा, लाला उदयभान गुप्ता, राजीव महाजन, सुशील गुप्ता, पिंटू गुप्ता छमियां, अजय सिंह कुशवाह, भानूप्रताप वर्मा, अमित पांडे, सल्लू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन





बरसात के चलते देर रात निकली राम बारात
 कस्बा रामबरात धूमधाम से निकली। गल्ला मंडी से रामबरात की शुरुआत कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भगवान राम की आरती उतारकर की।
रामबरात में करीब चार दर्जन झांकियों को बैंड बाजों के साथ शामिल किया गया। लगातार तेज बारिश ने समस्याएं खड़ी की। वहीं बिजली की कटौती के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भगवान स्वरूप भगवान राम की आरती की गई। रामबरात में काली अखाड़ा और शानदार झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामबरात में प्रमुख रूप से कमेटी अध्यक्ष रविकांत तिवारी, भइया लाल दीक्षित, रमेश सर्राफ, राजेश चतुर्वेदी, वीके दुबे, घनश्याम दीक्षित, रामऔतार गुप्ता, देवकीनंदन, राजू गुप्ता समेत कमेटी के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें