फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 05 Sep 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 36 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव के नेशनल इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपदीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज और एके इंटर कॉलेज बरनाहल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं, बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भोगांव और चौधरी पोखन सिंह बालिका इंटर कॉलेज भोगांव की छात्राओं ने हिस्सा लिया। अंडर-17 बालक वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज के अंकेश, अंकित, गुलशन और डंडी स्वामी इंटर कॉलेज करीमगंज के ऋषिराज का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अंडर-19 बालक वर्ग में दीपांशु और विष्णु चयनित हुए। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्राची तथा अंडर-19 में अंजलि, कुमकुम, शिवानी, आरजू और दीपाली ने जगह बनाई। क्रीड़ा प्रभारी ओमकांत दुबे ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 12 सितंबर को होने वाली मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान अजय कुमार यादव, स्वतंत्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

शहर के मिश्रबाजार में सड़क पर जलभराव के बीच गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें