फोटो 47 काली नदी में किसान की तलाश करती एसडीआरएफ टीम। संवाद
भोगांव। पत्नी से विवाद के बाद काली नदी में कूदे किसान का शनिवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका है। जनपद फर्रुखाबाद और भोगांव पुलिस काली नदी में गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तलाश करा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम रकरा निवासी 45 वर्षीय बलवीर सिंह का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया था, पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में बलवीर दो दिन पहले काली नदी में कूद गए। इस घटना के बाद जनपद फर्रुखाबाद और मैनपुरी पुलिस के बीच सीमा विवाद भी हुआ, शुक्रवार सुबह परिजन व ग्रामीणों ने जाम लगाया तो तेजी से तलाश शुरू की गई। शनिवार को फर्रुखाबाद व मैनपुरी पुलिस एसडीआरएफ की मदद से काली नदी में तलाश कराती रही लेकिन तलाश बेनतीजा रही।