मैनपुरी। मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से जिले में बेमौसम वर्षा की चेतावनी जारी की है। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि 28 से 31 अक्तूबर के बीच गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना है। कृषि विभाग ने किसानों, कृषि समितियों और भंडारणकर्ताओं को कटाई व सुरक्षित भंडारण के लिए निर्देश दिए हैं। फसलों को खुले में न छोड़ें। यदि तत्काल परिवहन संभव न हो तो तिरपाल से ढकें। कृषि मंडियों को खुले अनाज को सुरक्षित गोदामों में रखने या तिरपाल से ढकने की व्यवस्था करनी होगी। संवाद