औंछा। थाना पुलिस ने मानसिक रूप से दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जसराना औंछा रोड पर स्थित मोहकमपुर पुल के पास से बुधवार सुबह करीब 07:15 बजे अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान आनंद पाल उर्फ छुट्टन निवासी ग्राम उसनीधा, थाना औंछा जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में वांछित चल रहा था। संवाद