फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मैनपुरी तक पहुंची व्यापमं घोटाले की जांच, सीबीआई का छापा

Sun, 30 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
सीबीअाई रेड
विज्ञापन
व्यापमं घोटाले की जांच अब जनपद के किशनी थाना क्षेत्र तक पहुंच गई है। शनिवार को सीबीआई की टीम ने गांव सिंगनी में ग्वालियर न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस को आरोपी तो नहीं मिला मगर फोन पर बात हुई जिसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के आरोपी की तलाश में शनिवार को सीबीआई की टीम ने थाना किशनी क्षेत्र के गांव सिंगनी में दबिश दी। सीबीआई क्राइम ब्रांच दिल्ली के इंस्पेक्टर मोती लाल एमपी पुलिस के सिपाही नरेंद्र शर्मा और महावीर के साथ थाने पहुंचे। थाने की पुलिस लेकर सीबीआई की टीम गांव सिंगनी पहुंच गई। वहां ग्रामीणों से हरप्रसाद दिवाकर के घर का पता पूछने के बाद बिना समय गवाए घर पर दबिश दी।

प्रेमपाल घर पर नहीं मिला उसकी पत्नी ने बताया कि वह दिल्ली में हैं। टीम ने जब प्रेमपाल से संपर्क किया तो उसने हाईकोर्ट से जमानत की अर्जी डालने की बात कही। उसने कहा कि इसके बाद खुद को पुलिस के हवाले कर देगा। टीम के मुताबिक प्रेमपाल ने मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में किसी दूसरे की जगह बैठ कर परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


जिला न्यायालय ग्वालियर ने प्रेमपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उक्त वारंट को लेकर ही सीबीआई की टीम किशनी पहुंची थी। सीबीआई ने इस मामले में अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया। इसके बाद थाने में कुछ देर रुकने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें