फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार का तोहफा

Sat, 29 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
रुपये - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार ने तोहफा दिया है। दीपावली से पूर्व 38 कालेजों के लगभग 400 शिक्षकों के खाते में मानदेय पहुंच गया है। इसके चलते शिक्षकों की दीपावली मीठी हो गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से वित्तविहीन शिक्षक मानदेय देने की मांग कर रहे थे। इसके चलते जिले के 217 कालेजों के शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा सरकार की थी। इसी के चलते जिन कालेजों का डाटा भेज दिया गया है। उन कालेजों के  शिक्षकों को मानदेय भेजा रहा है। अभी तक 38 कालेजों के लगभग 400 शिक्षकों का मानदेय खातों में भेजा जा चुका है। मानदेय मिलने शिक्षकों में खुशी की लहर है।
सरकार ने शिक्षकों को दीपावली पर मानदेय के रूप में तोहफा दिया है। शिक्षकों के अनुसार उनमें खुशी की लहर है। इसके चलते वित्तविहीन शिक्षकों ने सरकार को बधाई दी है। साथ ही जो शिक्षक रह गए हैं उनको को भी मानदेय देने की मांग की है। डीआईओएस आरपी यादव का कहना है कि जिन शिक्षकों की फाइलें आ गईं थी उनको भेज दिया गया है। वहीं जो आ रही हैं उनके में भी शीघ्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें