इस मौके पर यह महिलाएं मौजूद रहीं
ढकरोई निवासी समतून ने शिकायत में कहा कि वह झोपड़ी में रहती है। उनका नाम पात्र सूची में है। सचिव ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की है। महिलाओं ने डीएम से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुष्पा देवी, सुखरानी देवी, संजू देवी, किरन वालमीकि, जमुना देवी व रिजवाना मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो
डीएम ने जांच के निर्देश दिए
जटपुरा निवासी सुशीलादेवी ने डीएम से शिकायत की। बताया कि प्राथमिक विद्यालय जटपुरा में भोजन बनाने का काम करती थी। उसको हर महीने 1500 रुपया मिलते थे। उसको दो साल से मजदूरी नहीं मिली है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।