फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य न होने पर दिहुली वालों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के ग्राम दिहुली में वर्षों से विकास कार्य न होने से ग्रामीणों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। खड़ंजा, सफाई व्यवस्था पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं सेे लोग कोसों दूर हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम दिहुली के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में हर वर्ग के लोग रहते हैं फिर भी गांव में विकास कार्यों पर ग्रहण सा लगा है। ग्रामवासी शाहआलम का कहना है कि गांव में करीब 20 वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। वर्तमान ग्राम प्रधान भी गांव में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव कर रहा है। गांववासी शाहनेज अली का कहना है कि वह जन्म से दिव्यांग हैं और रहने के लिए घर नहीं है। फिर भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिला। गांववासी हासिम अली का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। ग्राम प्रधान की लापरवाही से सफाईकर्मी गांव में सफाई करने आता ही नहीं और अगर आता भी है तो पैसे लेकर सफाई करता है।

बाबुद्दीन का कहना है कि गांव में करीब 25 हैंडपंप हैं, जिसमें से दो हैंडपंप ही पूरे गांव की प्यास बुझा रहे हैं। शेष खराब पड़े हैं। समस्याओं को लेकर गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में शहजाद अली हाजरा बेगम, आमिर अली, रियाउद्दीन खां, जायद अली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें