फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मेडिकल की दुकान में तोड़फोड़

Tue, 09 Jun 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। दिहुली में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में घुसे लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए संचालक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। कार्रवाई से असंतुष्ट एक पक्ष के लोग मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विनायकपुर निवासी विजय पाल का मकान दिहुली पर है। मकान के निचले हिस्से में बनी दुकान में राहुल कुमार निवासी गुजूपुर थाना करहल मेडिकल की दुकान संचालित कर रहे हैं। कुछ दिन पहले विजय पाल ने अपना मकान नगला हंसी निवासी सोनी देवी को बेच दिया। इसके बाद राहुल से दुकान खाली करने के लिए कहा गया। मगर राहुल ने दुकान खाली नहीं की। इसी बात को लेकर सोमवार रात को सोनी के भाई ललित अपने साथियों के साथ दुकान में घुस गए। दुकान खाली करने के विवाद में मारपीट व तोड़फोड़ की गई।
दुकान का सामान बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के ललित यादव और विनोद को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। मंगलवार को दुकान में हुए बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। मेडिकल स्टोर संचालक राहुल ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। मामले में जांच कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें