फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की चपेट में आकर मामा की मौत, भांजा घायल

Thu, 07 Jul 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जवाहर बाग मामले में महिलाओं को एटा कारागार में बंद किया गया है
विज्ञापन
थाना भोगांव क्षेत्र में गुरुवार दोपहर वैन की चपेट में आकर बाइक सवार मामा भांजे घायल हो गए। दोनों को बेवर अस्पताल में भर्ती कराया यहां से जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में मामा की मौत हो गई।  
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला झम्मन का रहने वाला भूरे लाल (23) गुरुवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार में अपनी बहन के घर आया था। दोपहर को वो अपने भांजे दीपक (18) को साथ लेकर बाइक से ससुराल सराय अगहत एटा जा रहा था। बाइक दोपहर करीब एक बजे थाना भोगांव क्षेत्र में आलीपुर-संकिसा मार्ग पर पहुंची तभी काली नदी पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन की चपेट में आ गए, इसके बाद चालक वैन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बेवर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मैनपुरी लाते समय भूरेलाल की रास्ते ही मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  

छह माह पूर्व ही हुई थी शादी
भूरेलाल की शादी फरवरी माह में हुई थी। भूरेलाल चार भाईयों में सबसे छोटा था। और दिल्ली में पत्नी के साथ रह रहा था। हादसे की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें