प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश चंद्र शाक्य और उनकी पत्नी अनीता देवी गांव में बने मकान में रहते थे। बीती रात घर के अंदर ही दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानाकारी मंगलवार सुबह हो सकी, जब ग्रामीण उनके घर के पास से गुजरे। घर के दरवाजे खुले हुए थे और पति-पत्नी की लाश खून से सनी पड़ी हुईं थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी है। गांव के लोगों ने बताया कि उनके बेटे ललित और अंकित दोनों कहीं बाहर रहकर नौकरी करते हैं।