फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Bypoll 2024: करहल के मतदाता फर्स्ट डिवीजन से नहीं हो सके पास, 53.89 प्रतिशत हुआ मतदान

Thu, 21 Nov 2024 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

करहल विधानसभा क्षेत्र के मतदाता फर्स्ट डिवीजन से पास नहीं हो सके। मतदान केन्द्रों पर सुबह के समय सन्नाटा रहा, तो वहीं दोपहर बाद मतदाताओं की लाइन नजर आईं।
 
विज्ञापन
करहल वोटिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल सीट पर हुए उप चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। करहल के मतदाता इस बार फर्स्ट डिवीजन में पास होने से चूक गए। यहां कुल 53.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह जहां मतदान केंद्रों पर सन्नाटा नजर आया, लेकिन दोपहर बाद मतदान में तेजी आई। मतदान केंद्रों पर अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रत्याशी दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 7 बजे से करहल विधानसभा क्षेत्र के 351 मतदान केंद्रों के 444 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। लेकिन सुबह के समय मतदाताओं में कोई उत्साह नहीं दिखा। नतीजा ये हुआ कि मतदान धीमा रहा। पहले दो घंटे में मतदान का आंकड़ा 10 प्रतिशत भी नहीं पहुंच सका। सीधे तौर पर मुकाबला सपा प्रत्याशी तेजप्रताप और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश सिंह में नजर आया। दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत भी धीरे-धीरे बढ़ता गया।

दरअसल सुबह मौसम में ठंडक होने के चलते भी लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। लेकिन सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद लोग निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद तीन बजे तक 44.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। करहल विधानसभा क्षेत्र में कुल 53.89 प्रतिशत मतदान के साथ मतदाता फर्स्ट डिवीजन पास होने से चूक गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद यहां से चुनाव लड़ रहे थे। उस समय करहल विधानसभा सीट पर 66.11 प्रतिशत मतदान हुआ। ऐसे में इस बार करहल के मतदाता रिकॉर्ड बनाने में पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
-9.70 प्रतिशत सुबह 9 बजे तक हुआ मतदान
-20.20 प्रतिशत सुबह 11 बजे तक हुआ मतदान
-31.83 प्रतिशत दोपहर 1 बजे तक मतदान
-44.64 प्रतिशत दोपहर तीन बजे तक मतदान
-53.89 प्रतिशत शाम पांच बजे तक हुआ मतदान


2022 में हुआ मतदान प्रतिशत-66.11 प्रतिशत
2024 उप चुनाव में हुआ मतदान-53.89 प्रशित

-207457 हैं पुरुष मतदाता
-174917 हैं महिला मतदाता
-382378 हैं कुल मतदाता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें