फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अपंजीकृत मेडिकल स्टोर, दवाइयां सील

Sat, 29 Nov 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को थाना बिछवां क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। यहां एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। बिना पंजीकरण के संचालित मेडिकल सेंटर से चार नमूने लिए गए। वहीं 40 प्रकार की दवाइयां को सील कर जब्त किया गया। इन दवाइयां की कीमत 55000 रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को शिकायत के आधार पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की संयुक्त टीम ने बिछवां थाना क्षेत्र में हन्नु खेड़ा मार्ग रोड स्थित सुल्तान मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान संचालक पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। ड्रग इंस्पेक्टर मैनपुरी दीपक कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर से चार नमूने लिए गए हैं। इनमें दो इंजेक्शन और दो टैबलेट शामिल हैं। वहीं मेडिकल स्टोर से 40 प्रकार की दवाइयां सील कर जब्त की गई हैं। इनकी कीमत 55000 रुपये बताई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई ऑनलाइन की गई शिकायत के आधार पर की गई है। कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर फिरोजाबाद देशबंधु और विमल कुमार भी मौजूद रहे । दीपक कुमार ने बताया कि जिले में बिना पंजीकरण के किसी भी मेडिकल स्टोर को संचालित करने की इजाजत नहीं है। ऐसे में कोई भी बिना पंजीकरण के मेडिकल स्टोर का संचालन न करे। निरीक्षण में यदि बिना पंजीकरण के संचालन पाया जाता है तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें